बांदा, मार्च 6 -- बांदा। संवाददाता प्रधानमंत्री के बजट वेबिनार सीरीज के तीसरे उदबोधन का सजीव प्रसारण ब्लाक कार्यालय सभागार में जिले के किसानों ने देखा।शुक्रवार को उप कृषि निदेशक डा.अभय कुमार सिंह यादव ने किसानों को जसपुरा ब्लाक में संबोधित किया। कहा कि प्रधानमंत्री इस वर्ष बजट के प्राविधानों को जल्द से जल्द जमीन में उतारने का प्रयास कर रहे हैं। कार्यक्रम में भाजपा के राकेश सिंह चौहान, शंभू कोटार्य, राकेश सिंह यादव आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...