हमीरपुर, फरवरी 14 -- कुरारा, संवाददाता। विकास खंड कार्यालय में कार्यरत संविदा कर्मियों ने एक वर्ष से अधिक समय हो जाने पर मानदेय न मिलने से परेशान होकर खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन देकर मानदेय निर्गत कराए जाने की मांग की है। विकास खंड कार्यालय में कार्यरत संविदा कर्मचारी मनोज कुमार व रविकरण ने खंड विकास अधिकारी मनोज कुमार गुप्ता को ज्ञापन देकर बताया कि अक्टूबर 2024 से प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में संविदा पद पर कार्य कर रहे है। अपने दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। लेकिन चौदह माह से मानदेय का भुगतान नहीं मिलने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों की शिक्षा आदि बाधित हो रही है। संविदा कर्मियों ने लंबित मानदेय भुगतान कराए जाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...