गौरीगंज, अप्रैल 18 -- भादर। भादर क्षेत्र पंचायत कार्यालय में लगा आरओ वाटर कूलर पिछले करीब एक वर्ष से खराब पड़ा है। जिससे कर्मचारियों और आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच कार्यालय आने वाले लोगों को पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। कार्यालय में तैनात कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें मजबूरी में बाहर से पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है। वहीं, 53 ग्राम पंचायतों के विकास की जिम्मेदारी संभालने वाले इस कार्यालय में मूलभूत सुविधा का अभाव सवाल खड़े करता है। दूर-दराज से आने वाले फरियादी भी अपनी प्यास बुझाने के लिए आसपास की चाय दुकानों का सहारा लेने को विवश हैं। यह भी पढ़ें- चेनारी: कई सरकारी चपाकल खराब, पेयजल के लिए मचा हाहाकार लोगों ने संबंधित अधिकारियों से जल्द से जल्द आरओ कूलर को ठीक कराने की मांग की ...