पीलीभीत, मार्च 25 -- पूरनपुर। पशुपालन विभाग की ओर से मंगलवार को पशुपालकों व किसानों के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में पशुपालकों, किसानों और महिलाओं ने भाग लेकर जानकारी हासिल की। उपमुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशीष शर्मा ने पशुपालकों को दुधारू गाय और भैंस की उन्नत नस्लों, बांझपन निवारण, बकरी, मुर्गी व भेड़ पालन के साथ ही विभाग की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने पशुओं में होने वाली बीमारियों और उनके बचाव के उपाय भी बताए।उन्होंने बताया कि पशुपालन विभाग द्वारा खुरपका-मुंहपका, गला घोंटू, लंपी स्किन डिजीज, ब्रुसेला सहित अन्य संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए समय-समय पर टीकाकरण कराया जाता है। पशुपालकों से अपील की गई कि वे अपने पशुओं का नियमित टीकाकरण कराएं, ताकि बीमारियों का फैलाव रोका जा सके औ...