ब्लाक प्रमुख से मारपीट मामले में दो गिरफ्तार
गाजीपुर, जून 17 -- सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। विकासखंड सैदपुर के ब्लॉक प्रमुख हीरा सिंह यादव से मारपीट करने के मामले में सपा नेता देवराज सिंह ठाकुर समेत आठ नामजद सहित 40 से 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने दो आरोपियों सर्वेश यादव और गंगासागर राम को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। पुलिस ने देवराज सिंह ठाकुर के तीन चार पहिया और चार दो पहिया वाहनों को जब्त कर लिया है। दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.