चित्रकूट, मार्च 12 -- चित्रकूट, संवाददाता। भाजपा के पहाड़ी ब्लाक प्रमुख सुशील द्विवेदी व छह अन्य अज्ञात के खिलाफ कर्वी कोतवाली में मारपीट का मुकदमा पुलिस ने दर्ज किया है। एक दिन पहले ही मंगलवार को एक हिंदूवादी संगठन के युवा नेता प्रियांशू मिश्र ने फेसबुक लाइव कर फंदा लगाकर खुदकुशी का प्रयास किया था। उसने ब्लाक प्रमुख समेत कई लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया था। पुलिस प्रियांश की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।पहाड़ी थाना क्षेत्र के गोसाईंपुर निवासी प्रियांशू मिश्र मौजूदा समय पर मुख्यालय कर्वी के शंकर बाजार में रह रहा है। मंगलवार को प्रियांशू ने फेसबुक लाइव कर खुदकुशी का प्रयास किया था। जिसे पुलिस ने पहुंचकर बचाया था। उसका आरोप था कि उसके साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। प्रियांशू ने कोतवाली में तहरीर देकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.