ब्लाक प्रमुख ने रामकथा में व्यास गद्दी का किया पूजन
हाथरस, जून 14 -- हाथरस। ब्लॉक मुरसान के गांव चमरूआ में श्रीराम कथा का समापन ब्लाक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय ने व्यास गद्दी की पूजा अर्चना कर व आरती उतारकर किया। इस मौके पर श्रीराम कथा के आयोजक रामसेवक रावत प्रधान ने रामेश्वर उपाध्याय का फूल माला पहनाकर,दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत व सम्मान किया। इस मौके पर रामेश्वर उपाध्याय ने कहा कि श्रीराम कथा का अनुसरण करने से हमारे सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। हम सभी को धार्मिक कार्य कराने चाहिए। धार्मिक कार्य कराने से ही हमारे परिवार में सुख शांति बनी रहती है। श्रीराम कथा में लिखा है कि हम सभी को स्वर्ग और नर्क सब इसी जीवन में भोगना है। इसलिए जो व्यक्ति धर्म के कार्य कराता है। उसकी हमेशा जय जयकार होती है। और जो अधर्म के रास्ते पर चलता है उसका हमेशा विनाश होता है। इसीलिए हम सभी को सत्य के रास्ते पर चलना चाहिए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.