बदायूं, जनवरी 23 -- बदायूं। बौद्ध कथा में पहुंचे भाजपा से समर्थित ब्लाक प्रमुख का मंच से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो के अनुसार मंच पर भाषण देते-देते उन्होंने कह दिया कि केदारनाथ-बद्रीनाथ और अयोध्या जैसे मंदिर पहले नहीं थे, यह सब बुद्ध बिहार हुआ करते थे। लोगों ने बुद्ध बिहार को खत्म करके मंदिर और मसाजिदों का निर्माण कराया है। वीडियो वायरल होने के बाद ब्लाक प्रमुख ऐसे बातें कहने से इंकार कर रहे हैं और वीडियो को एडिट किया हुआ तथा पुराना बता रहे हैं। फिलहाल वायरल वीडियो ने हलचल मचा दी। गुरुवार को उझानी ब्लॉक प्रमुख और भाजपा नेता शिशुपाल सिंह शाक्य का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो की पुष्टी हिन्दुस्तान समाचार पत्र नहीं करता है। मगर वायरल वीडियो के बाद समाज में लोगों ने तमाम सवाल खड़े करने शुरू कर दिये है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.