लखीमपुरखीरी, मार्च 3 -- शहर के एमबी होटल में आयोजित भाजपा के कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष अरविन्द गुप्ता का स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष ने भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं से कहा कि वह लोगों को भाजपा की उपलब्धियां बताएं। उन्होंने कहा कार्यकर्ताओं के साथ वह कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगे। नकहा ब्लाक प्रमुख पवन गुप्ता, संजय गुप्ता व पिंकू गुप्ता आदि ने बुके देकर व माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान तमाम लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...