ब्लाक प्रमुख ने कथरिया में किया श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ
हाथरस, जून 20 -- हाथरस। ब्लॉक मुरसान के गांव कथरिया में श्रीमद भागवतकथा का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय ने फीता काटकर व व्यास गद्दी की पूजा अर्चना कर किया। इस मौके पर श्रीमद भागवत कथा के आयोजक ओमप्रकाश पचौरी ने रामेश्वर उपाध्याय का फूल माला पहनाकर, दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया। इस मौके पर रामेश्वर उपाध्याय ने कहा कि भागवत कथा का अनुसरण करने से हमारे सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। हम सभी को धार्मिक कार्य कराने चाहिए। धार्मिक कार्य कराने से ही हमारे परिवार में सुख- शांति बनी रहती है। भागवत कथा में लिखा है कि हम सभी को स्वर्ग और नर्क सब इसी जीवन में भोगना है। इसलिए जो व्यक्ति धर्म के कार्य कराता है। उसकी हमेशा जय-जयकार होती है। और जो अधर्म के रास्ते पर चलता है उसका हमेशा विनाश होता है। इसीलिए हम सभी को सत्य के रास्ते पर चलना चाहिए। तभी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.