जौनपुर, जनवरी 15 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के सवसा गांव में क्षेत्र पंचायत से इंटरलॉकिंग कार्य हुआ है। जिसके बगल में ब्लॉक प्रमुख मांडवी विनय सिंह का शिलापट्ट लगा था जिसे दो दिन पूर्व अराजक तत्वों ने तोड़ दिया। जिससे ग्रामीणों में रोष है। क्षेत्र के सवंसा गांव निवासी राजकुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र पंचायत से उनके घर तक इंटर लॉकिंग का कार्य हुआ था। जिसपर कार्यदाई संस्था ने शिलापट्ट लगाया था। ग्रामीण राजकुमार सिंह ने बताया कि उपजिलाधिकारी बदलापुर योगिता सिंह, थानाध्यक्ष तरुण कुमार श्रीवास्तव को प्रार्थना पत्र दिया है। आरोप लगाया कि दो दिन पहले अराजक तत्वों ने शिलापट्ट तोड़ दिया। जिसकी जांच कर कार्यवाही की मांग की गई। ग्रामीण वैष्णवी मिश्रा, सुशील कुमार सिंह, लोहा सिंह सहित दर्जनों ग्रामीणों ने रोष जताते हुए कार्रवाई की मांग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.