ब्लाक प्रमुखों को प्रशासक बनाना ऐतिहासिक कदम : विनोद
आजमगढ़, जुलाई 20 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। भाजपा कार्यालय में रविवार को गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने प्रदेश सरकार द्वारा प्रशासक मनोनीत किए जाने पर जनपद के ब्लॉक प्रमुखों को सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा रहे हैं। ब्लॉक प्रमुखों को प्रशासक बनाए जाने का निर्णय ग्रामीण विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा प्रशासनिक व्यवस्था को गति देने वाला ऐतिहासिक कदम है। भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह ने कहा कि यह दायित्व केवल एक पद नहीं बल्कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का अवसर है। यह भी पढ़ें- सभी 11 प्रमुख बनें ब्लॉक प्रशासक, प्रमुखों में खुशी की लहर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.