कन्नौज, अप्रैल 21 -- भीषण गर्मी के इस दौर में जहां राहगीर एक-एक बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं, वहीं जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता साफ नजर आ रही है। विकास खण्ड जलालाबाद स्थित खण्ड विकास कार्यालय के बाहर लगाया गया पानी का फ्रीजर पिछले काफी समय से बंद पड़ा है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।साल 2021-22 में क्षेत्र पंचायत निधि से लगभग 5.09 लाख रुपये की लागत से इस फ्रीजर को लगवाया गया था, ताकि गर्मी के दिनों में राहगीरों और आसपास के लोगों को शुद्ध व ठंडा पेयजल उपलब्ध कराया जा सके। लेकिन वर्तमान में यह फ्रीजर पूरी तरह शोपीस बनकर रह गया है। यह भी पढ़ें- सीएचसी भवानीपुर में महीनों से बंद वाटर एटीएम न तो इसकी नियमित देखरेख की जा रही है और न ही इसे चालू कराने के लिए कोई ठोस कदम उठाया गया है। यह फ्रीजर रेलवे क्रॉसिंग के पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.