जौनपुर, जनवरी 4 -- मछलीशहर। ब्लाक कार्यालय परिसर में बने प्रेरणा कैंटीन का खंड विकास अधिकारी ने फीता काटकर शुभारंभ किया है। समूह की महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए शासन की ओर से कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इसी के तहत प्रेरणा कैंटीन की स्थापना की गई। कैंटीन के संचालन की जिम्मेदारी आजाद आजीविका महिला सहायता समूह ताजुद्दीनपुर को दी गई है। इस कैंटीन का शुभारंभ शुक्रवार को बीडीओ अंजलि भारतीय ने फीता काटकर किया है। ग्राम प्रधान हरीलाल यादव सहित अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.