मिर्जापुर, मार्च 1 -- कछवां, हिन्दुस्तान संवाद विकासखण्ड मझवां कार्यालय परिसर में शनिवार को होली मिलन समारोह उत्साह, उमंग और आपसी भाईचारे के माहौल में मनाया गया। ब्लॉक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने रंगों के पर्व होली की खुशियां आपस में साझा की और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। कर्मचारियों ने पारंपरिक अंदाज में एक-दूसरे का स्वागत किया तथा आपसी सौहार्द और सहयोग की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजन कार्यस्थल पर आपसी समन्वय बढ़ाने के साथ सकारात्मक वातावरण का निर्माण करते हैं, जिससे कार्य क्षमता भी बेहतर होती है।समारोह के दौरान कर्मचारियों ने पापड़, चिप्स एवं पारंपरिक मिठाई गुझिया का लुत्फ उठाया। सभी ने मिलकर होली गीतों और हंसी-ठिठोली के बीच त्योहार मनाया। इस अवसर पर सीखड़ बी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.