लखीमपुरखीरी, अप्रैल 13 -- पात्रों को सीएम आवास योजना के तहत आवास देने के लिए कार्ययोजना बननी शुरू हो गई है। सभी ब्लाकों से निर्धारित मानकों के अनुसार कार्ययोजना तैयार कर मांगी गई है। यह कार्ययोजना तुरंत मांगी गई है जिससे शासन को भेजी जा सके। जिन गरीब परिवारों के पास पक्का आवास नहीं हैं, या आपदा से पीड़ित गरीब परिवारों को मुख्यमंत्री आवास दिया जाता है। आवास के लिए एक लाख 30 हजार रुपए की धनराशि डीबीटी के माध्यम से लाभार्थी के खाते में भेजी जाती है। जिससे पक्का मकान बन सके। नए वित्तीय वर्ष में पात्र लाभार्थियों के चयन के लिए ब्लाकों से कार्ययोजना मांगी गई है। परियोजना निदेशक एसएन चौरसिया ने बताया कि सभी बीडीओ से कार्ययोजना मांगी गई है। पात्रता की गाइड लाइन पहले से ही जारी है। जिन परिवारों के पास दो पहिया वाहन है वह पात्रता की श्रेणी में आते ...