ब्लाकों पर लगे वाटर कूलर पड़े हैं खराब
संतकबीरनगर, मई 19 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। गर्मी में राहत पाने के लिए शीतल पेयजल बड़ा सहारा है। इस समस्या को लेकर सालों पहले ब्लाकों, कुछ महत्वपूर्ण स्थानों, नगर पंचायतों में आने वाले फरियादियों व राहगीरों की सुविधा के लिए आरओ वाटर कूलर लगवाए गए थे। हिन्दुस्तान ने सोमवार को इन वाटर कूलरों की पड़ताल कराई तो इनकी हालत बदहाल मिली। जगह-जगह वाटर कूलर खराब पड़े हैं। इसकी जह से प्यास बुझाने के लिए फरियादियों, राहगीरों और स्थानीय निवासियों को बोतलबंद पानी पर निर्भर होना पड़ रहा है। या फिर दूषित पानी पीकर अपनी सेहत से खिलवाड़ करने को मजबूर होना पड़ रहा है। ब्लाक कर्मचारी व फरियादी भी दूषित जल पीने के लिए मजबूर हैं。 यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में नगर पंचायत के वाटर कूलर उगल रहे गर्म पानी भीषण गर्मी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.