बरेली, मार्च 12 -- सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से किशोरियों की सुरक्षा के लिए जल्द ही सिंगल डोज ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) टीकाकरण अभियान शुरू हो रहा है। यह विशेष अभियान अगले तीन माह तक 27 कोल्ड चेन पॉइंट पर संचालित होगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विश्राम सिंह ने बताया कि अभियान उन सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित होगा जहां कोल्ड चैन पॉइंट की सुविधा उपलब्ध है। जिले में दो मेडिकल कॉलेज, जिला महिला अस्पताल, 8 नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र(यूपीएचसी) और 16 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) पर यह सुविधा उपलब्ध है। पहले तीन माह अभियान के दौरान, एचपीवी टीकाकरण सप्ताह के सभी कार्यदिवसों में प्रात: 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया जाएगा, उसके बाद नियमित टीकाकरण के तहत बुधवार और शनिवार को होगा। जिला स्तरीय प्रशिक्षण और जिला महिला अस्पता...