बांदा, मार्च 23 -- बांदा। फतेहगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी अपनी मां की ब्लाउज सिलाने के बहाने घर से निकली और प्रेमी संग भाग गई। किशोरी जब घर नहीं लौटी तो मां ने उसकी तलाश की। उसने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बेटी शनिवार को शाम घर से निकली थी। वहीं से वह कर्वी निवासी शैलेंद्र पटेल पुत्र अशोक के साथ चली गई। शैलेंद्र बेटी से फोन पर काफी बातचीत करता था। उसे विश्वास है कि वही बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...