गुमला, दिसम्बर 18 -- सिसई, प्रतिनिधि। नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय सिसई के कक्षा 9वीं के छात्र धनवा उरांव ने अपनी प्रतिभा से प्रखंड, जिला और विद्यालय का नाम रोशन किया है। धनवा द्वारा तैयार किए गए ब्लाइंड स्टिक मॉडल का चयन राज्य स्तरीय इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता के लिए हुआ है। 19 दिसंबर को रांची में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रदर्शन प्रतियोगिता में वह अपने शिक्षक के साथ भाग लेंगे। चयन की सूचना मिलते ही विद्यालय सहित पूरे प्रखंड में खुशी का माहौल है।विद्यालय की वार्डन सह प्रधानाध्यापिका मीना साहु ने धनवा उरांव को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।धनवा उरांव ने बताया कि उनके द्वारा तैयार किया गया ब्लाइंड स्टिक यंत्र दृष्टिबाधित व्यक्तियों को चलने-फिरने में सहायता करेगा। यंत्र के सामने कोई वस्तु आने...