महोबा, फरवरी 16 -- महोबा,संवाददाता। सूर्य महोत्सव में दृष्टिबाधित बच्चों ने देश भक्ति पर आधारित गीतों से महौल बनाया। दूर दराज से आए कलाकारों द्वारा भी शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया गया। कार्यक्रम में लोग परिवार के साथ पहुंच रहे हैं। सूर्य महोत्सव में सायंकालीन कार्यक्रम की शुरुआत आल्हा गायन से हुई। आल्हा सम्राठ वंशगोपाल यादव द्वारा आल्हा गायन से छाप छोड़ी गई। हमीरपुर के मलय सोनकर द्वारा भजनों से महौल भक्तिमय कर दिया गया। इसके बाद फर्रुखाबाद की अंजली चौहान ने कत्थक नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। बाबला ब्लाइंड स्टार ग्रुप के कलाकारों द्वारा देश भक्ति पर आधारित गीतों की प्रस्तुतियां दी गई। द हिलियंस ग्रुप के कलाकारों ने शिव बारात व अन्य देवी देवताओं की झांकियां प्रस्तुत कर महौल को भक्तिमय बना दिया। दूर दराज से पहुंच रहे कलाकारों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.