ब्लड स्टोरेज मशीन को पुनः चालू कराने की मांग
गिरडीह, जून 11 -- डुमरी, प्रतिनिधि। जिला परिषद सदस्या सुनीता कुमारी ने गिरिडीह उपायुक्त को पत्र भेजकर रेफरल अस्पताल डुमरी में वर्ष 2018 से स्थापित एवं संचालित ब्लड स्टोरेज मशीन को अविलंब पुनः चालू कराने की मांग की है। उपायुक्त को भेजे गए पत्र में उन्होंने कहा है कि ब्लड स्टोरेज मशीन के संचालन से क्षेत्र के गरीब, जरूरतमंद तथा आपातकालीन मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध हो जाता था। मशीन बंद रहने के कारण मरीजों एवं उनके परिजनों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं, सड़क दुर्घटना के घायलों तथा गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को समय पर रक्त नहीं मिल पाने के कारण गिरिडीह समेत अन्य बड़े अस्पतालों का रुख करना पड़ता है। इससे मरीजों का समय नष्ट होने के साथ-साथ आर्थिक बोझ भी बढ़ जाता है। कहा कि डुमरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.