चंडीगढ़, मार्च 12 -- गुरुग्राम में हनीट्रैप का एक नया और चौकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक लैब कर्मी को एक युवती ने ब्लड सैंपल के बहाने फ्लैट पर बुलाया। फिर उसके साथियों ने उसके साथ मारपीट कर उसका न्यूड वीडियो बनाया और 1.63 लाख रुपए वसूल लिए। आरोपी उस पर और भी पैसे देने के लिए उसे तंग करने लगे और 5 लाख रुपये मांगने लगे। इस से तंग आकर पीड़ित युवक ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने 24 साल की ज्योति व उसके दो साथियों को ब्लैकमेलिंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।उसके दोनों साथियों की पहचान राजस्थान के अलवर जिले के गांव काहनावास निवासी हरीश यादव उर्फ मोनू और हरियाणा के महेंद्रगढ़ के गांव खैरोली के रहने वाले श्याम सुंदर उर्फ अशोक के रूप में हुई है। ज्योति गुरुग्राम के ताजनगर की रहने वाली है। पुलिस ने आरोपियों से 1.63 लाख रुपए, स्कॉर्पियो गाड़...