बिहारशरीफ, अप्रैल 6 -- फोटो : राजगीर धरना-राजगीर अनुमंडल कार्यालय के समक्ष सोमवार को धरना देते लोग। राजगीर, निज प्रतिनिधि। स्थानीय अनुमंडल कार्यालय के समक्ष सोमवार को भारत विकास मंच की ओर से धरना दिया गया। समाजसेवियों व बुद्धिजीवियों ने अनुमंडलीय अस्पताल में ब्लड बैंक व विद्युत शवदाह गृह स्थापित करने की मांग की। राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोरमा रानी ने कहा कि यहां के लोग वर्ष 2022 में डेंगू का दंश झेल चुके हैं। इसमें कई लोगों की जानें गयी थी। राजगीर पर्यटक नगरी है। इस वजह से भी यहां इनकी व्यवस्था जरूरी है। प्रधान महासचिव शोभा राजवंशी ने कहा कि मातृ शक्ति का सही रूप से प्रयोग करने से ही उत्थान होगा। मुख्य पार्षद जीरो देवी ने कहा कि इस मांग को जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश की जाएगी। मौके पर शिवानी कुमारी, डॉ. इंग्लेश दास, राधा कुमारी, सोनू सिंह, ...