उन्नाव, अप्रैल 4 -- उन्नाव। जिला अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे महानिदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ. पवन कुमार उस समय गंभीर हो गए, जब उन्होंने अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्त की भारी कमी देखी। जिले के सबसे बड़े अस्पताल में मात्र 45 यूनिट रक्त की उपलब्धता पर उन्होंने कड़ी चिंता जताई और अधिकारियों को तत्काल रक्त का स्टॉक बढ़ाने के निर्देश दिए। शासन ने सभी सरकारी अस्पतालों में मरीजों को गुणवत्तापूर्ण इलाज देने के निर्देश दिए हैं। इसके बावजूद जिला अस्पताल की खस्ताहाल व्यवस्थाएं किसी से छुपी नहीं हैं। न तो अस्पताल में पर्याप्त डॉक्टर हैं और न ही स्टाफ। अक्सर स्टाफ द्वारा मरीजों से अभद्रता करने के मामले भी सामने आते हैं। अव्यस्थाओं से जूझ रहे लोगों द्वारा कई बार शासन स्तर पर शिकायत भी की जाती है। हालांकि, अधिकारियों...