लातेहार, फरवरी 20 -- लातेहार,प्रतिनिधि। जिले में गर्मी की शुरुआत होते ही ब्लड बैंक में रक्त की आपूर्ति घटने लगी है। ब्लड बैंक के आंकड़ों के अनुसार सामान्य दिनों में जहां प्रतिमाह औसतन 250 से 300 यूनिट रक्त की आवश्यकता होती है। वहीं गर्मियों में यह बढ़कर 300-350 यूनिट हो जाती है। सबसे ज्यादा बी व ओ पॉजिटिव ब्लड की मांग होती है। फिलहाल जिला ब्लड बैंक में न के बराबर ही रक्त उपलब्ध है, जबकि औसत मासिक खपत 300 यूनिट से अधिक है। सबसे ज्यादा कमी ओ पॉजिटिव और बी पॉजिटिव ग्रुप में बताई जा रही है। दुर्लभ ग्रुप जैसे एबी निगेटिव की उपलब्धता भी बेहद सीमित है। ब्लड बैंक प्रभारी का कहना है कि गर्मी में स्कूल-कॉलेजों की छुट्टी, परीक्षाएं और लू के कारण लोग रक्तदान के लिए आगे नहीं आते। इससे स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों की संख्या भी घट जाती है। रेडक्रॉस सोसाइटी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.