ब्लड बैंक में बचा मात्र 20 यूनिट रक्त
चाईबासा, मई 21 -- चाईबासा। सदर अस्पताल परिसर में स्थित ब्लड बैंक में इस समय ओ पॉजिटिव के अलावा किसी दूसरे ग्रुप का ब्लड नहीं रहने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। ब्लड के लिए जमशेदपुर दौड़ना पड़ रहा है। इस समय ब्लड बैंक में ओ पॉजिटिव के मात्र 20 यूनिट रक्त स्टॉक में है। सिविल सर्जन डॉ. जुझार मांझी ने उम्मीद जाहिर करते हुए बताया कि 10 से 15 दिनों के अन्दर चाईबासा ब्लड बैंक को लाइसेंस मिल जाएगा। इसके बाद सभी जांच चाईबासा में ही होगा। तब मरीजों को पहले की तरह आसानी से हर ग्रुप का ब्लड यही मिल जाएगा। यह भी पढ़ें- ब्लड बैंक के लाइसेंस को आवश्यक प्रकिया शीघ्र पूरा करें : डीसी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.