ब्लड बैंक में कल रक्तदान शिविर
बिहारशरीफ, जून 12 -- ब्लड बैंक में कल रक्तदान शिविर, लायंस क्लब ऑफ बिहारशरीफ के प्रतिनिधि करेंगे रक्तदान बिहारशरीफ, निज संवाददाता। विश्व रक्तदाता दिवस पर रविवार को ब्लड बैंक में विशाल रक्तदान शिविर लगेगा। इसमें लायंस क्लब ऑफ बिहारशरीफ के दर्जनों प्रतिनिधि रक्तदान करेंगे। शिविर के परियोजना अध्यक्ष डॉ. सुजीत कुमार ने आम लोगों से इसमें शामिल होकर रक्तदान करनेकी अपील की है। क्लब के अध्यक्ष आशीष रंजन ने कहा रक्तदान महादान है। आपके द्वारा दिया गया एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है। सचिव राहुल देव व कोषाध्यक्ष विकास रस्तोगी ने सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं, विद्यार्थियों, युवाओं और जागरूक नागरिकों से कार्यक्रम में सहभागिता कर मानवता की सेवा करने की अपील की है। यह भी पढ़ें- 14 जून को लगेगा विशाल रक्तदान महाशिविर
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.