लखनऊ, मई 27 -- गुडंबा इलाके में स्थित एक निजी ब्लड बैंक के बाहर 12 मई को अचेत मिले राहुल राजपूत (28) की मौत के मामले में नया मोड़ आया है। परिवारीजनों ने ब्लड बैंक के कर्मियों पर अत्यधिक ब्लड निकालकर सड़क पर फेंकने और इलाज के अभाव में मौत का आरोप लगाया है।यह आरोप लगाते हुए राहुल की मां सुंदरी निवासी उस्मानपुर सेक्टर के अलीगंज ने गुडंबा थाने में ब्लड बैंक संचालक और कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी है। उन्होंने मानवाधिकार आयोग, पुलिस आयुक्त, पुलिस महानिदेश और प्रमुख सचिव स्वास्थ्य को भी प्रार्थनापत्र भेजा है। सुंदरी के मुताबिक उनका बेटा नौ मई को घर से निकला था। अगले दिन तक घर न लौटने पर अलीगंज थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 14 को पता चला कि वह केजीएमयू में है। वहां पहुंची तो उसका शव मिला। पोस्टमार्टम भी हो चुका था। जांच ...