ब्लड बैंक ने डीटीओ की मौजूदगी में पांच टीबी मरीजों को गोद लिया
गोरखपुर, सितम्बर 10 -- गोरखपुर। जिला क्षय रोग उन्मूलन अधिकारी (डीटीओ) डॉ. संतोष श्रीवास्तव की मौजूदगी में लाइफ लाइन चैरिटेबल ब्लड बैंक की ओर से पांच टीबी मरीजों को गोद लिया गया है। डीटीओ ने निक्षय मित्र बनकर अधिकाधिक टीबी मरीजों को गोद लेने की अपील की है। बताया कि समाज के सभी वर्गों और अलग अलग संगठनों को निक्षय मित्र बनने के लिए लगातार प्रेरित किया जा रहा है। उन्हें बताया जा रहा है कि टीबी मरीज को गोद लेने के बाद उपचार चलने तक उसे यथासंभव पोषक सामग्री दी जाती है। साथ ही मरीज का फॉलो अप करके निरंतर उसका मनोबल बढ़ाया जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.