पीलीभीत, मई 1 -- पीलीभीत। मेडिकल कॉलेज से संबंद्ध जिला अस्पताल के ब्लड बैंक के बाहर खून दिलाने के नाम पर साढ़े छह हजार रुपये की मांग करते एक संदिग्ध को सुरक्षा कर्मियों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। अस्पताल प्रशासन की ओर से कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। यह भी पढ़ें- बिना अनुमति आउटडोर रक्तदान शिविर लगाया तो निरस्त होगा ब्लड बैंक का पंजीकरणघटना का विवरण गुरुवार सुबह जिला अस्पताल परिसर ने ब्लड बैंक के बाहर एक व्यक्ति को मरीज के तीमारदार से खून उपलब्ध कराने के बदले 6500 रुपये मांगते हुए पकड़ लिया गया। सुरक्षा कर्मियों को पहले से ही उस व्यक्ति पर शक था, क्योंकि वह पिछले कुछ दिनों से सीसीटीवी कैमरों में संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त दिखाई दे रहा था।पुलिस की कार्रवाई गुरुवार को वह फिर ब्लड बैंक के बाहर पहुंचा और एक त...