पीलीभीत, मई 2 -- पीलीभीत। जिला अस्पताल में ब्लड बैंक के बाहर खून उपलब्ध कराने के नाम पर साढ़े छह हजार रुपये मांगने वाले युवक के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीएमएस की तहरीर के आधार आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। गुरुवार सुबह अस्पताल परिसर में तैनात सुरक्षा कर्मियों को एक व्यक्ति की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। यह व्यक्ति पिछले कई दिनों से सीसीटीवी कैमरों में ब्लड बैंक के आसपास घूमता हुआ दिखाई दे रहा था। इसी दौरान वह एक मरीज के तीमारदार से बातचीत करते हुए खून की व्यवस्था कराने के बदले 6500 रुपये की मांग कर रहा था। यह भी पढ़ें- मेडिकल में मरीज से जांच के नाम पर लिए पांच सौ रुपए, मुकदमा पूछताछ में तीमारदार अजय ने बताया कि आरोपी महिपाल ने उसके मरीज के लिए खून उपलब्ध कराने का आश्वासन देकर रुपये मांगे थे। ...