फतेहपुर, अप्रैल 10 -- फतेहपुर। मेडिकल कालेज में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार करते हुए अब ओपीडी के साथ आईपीडी सेवाएं भी शुरू कर दी गई हैं। इसके तहत मरीजों की भर्ती होने लगी है और आपरेशन भी शुरू हो चुके हैं। गंभीर मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के लिए जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक से नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। शासन के निर्देश पर ब्लड बैंक की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं व्यवस्थित बनाने के लिए शुक्रवार को औषधि निरीक्षक संजय दत्त द्वारा निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण औषधि नियंत्रक लखनऊ के निर्देश पर हुआ। निरीक्षण के दौरान रक्त अवयव पृथक्करण इकाई का विशेष रूप से परीक्षण किया गया, जिसमें प्लेटलेट्स, प्लाज्मा और पीआरबीसी के सुरक्षित भंडारण, उनके तापमान नियंत्रण और रख-रखाव की स्थिति को बारीकी से परखा गया। इसके अलावा ब्लड बैग, कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.