कुशीनगर, मई 31 -- कुशीनगर। जिला मुख्यालय स्थित मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक के इंचार्ज एजाज अहमद शनिवार को सेवानिवृत्त हो गए। उन्हें मेडिकल कॉलेज के सभागार में विदाई समारोह का आयोजन कर अंगवस्त्र, छाता व अन्य सामग्री देकर भावभीनी विदाई दी गई। जिले के धनौजी गांव के रहने वाले एजाज अहमद ब्लड बैंक में सीनियर लैब असिस्टेंट के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने बताया कि वर्ष 2017 में यहां आए थे। वर्ष 2022 में ब्लड बैंक का इंचार्ज बनाया गया था। तब से बतौर इंचार्ज ब्लड बैंक के अपने दायित्वों का निवर्हन कर रहे थे। शनिवार को उनके सेवानिवृत्त होने पर मेडिकल कॉलेज के सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बजरंगी पांडेय ने विदाई के मौके पर कहा कि एजाज अहमद का कार्यकाल सराहनीय रहा। उन्होंने पूरी जिम्मेदारीपूर्वक कार्य किया। इस...