चाईबासा, अप्रैल 2 -- चाईबासा। कुड़ुख सामुदायिक भवन पुलहातु चाईबासा में उरांव समाज रक्तदान समूह की एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें जिले में लगातार हो रही खून की कमी और ब्लड बैंक की वर्तमान स्थिति पर चिंता व्यक्त की गई। बैठक में समूह के मुख्य संचालक ब्लडमेन लालू कुजूर समेत सक्रिय रक्तदाता सुमित बरहा, बिष्णु मिंज, किशन बरहा, इशू टोप्पो,विक्रम खलखो, अनिल बरहा, सौरव मिंज और बबलू कुजूर उपस्थित रहे।बैठक में सदस्यों ने कहा कि आए दिन ब्लड की कमी के कारण जरूरतमंद मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लालू कुजूर ने बताया कि इस समूह का गठन इस उद्देश्य से किया गया था कि खून की कमी के कारण किसी की जान न जाए। लेकिन वर्तमान स्थिति चिंताजनक हो गई है। उन्होंने कहा कि पहले चाईबासा ब्लड बैंक से प्रतिदिन 30 से 40 यूनिट ब्लड का आदान-प्रदान होता था, ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.