देहरादून, अप्रैल 11 -- देहरादून। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज की प्राचार्या डॉ. गीता जैन ने ब्लड बैंक की लचर कार्यप्रणाली पर सख्त नाराजगी जताई है। शनिवार को व्यवस्थाओं की समीक्षा के दौरान कम रक्तदान, डोनर्स को जरूरत पर खून न मिलने और रात में डॉक्टरों की ड्यूटी न होने पर उन्होंने कड़ी आपत्ति दर्ज की। प्राचार्या ने चेतावनी दी है कि इस जीवनरक्षक सेवा में किसी भी स्तर पर लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।प्राचार्या डॉ. जैन और डिप्टी एमएस डॉ. एनएस बिष्ट ने ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. नेहा बत्रा से पूरी रिपोर्ट तलब की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि थैलेसीमिया पीड़ितों और लावारिस या असहाय मरीजों को मानवीय आधार पर बिना डोनर के तत्काल खून उपलब्ध कराया जाए। इसके अलावा पंजीकृत रक्तदाता संस्थाओं के सदस्यों को भी जरूरत पड़ने पर चिकित्सा अधीक्षक (एमएस) के अनुम...