बागपत, मई 27 -- बागपत। जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट बनकर तैयार है। खून से जरूरत तत्वों को अलग करने वाली मशीने भी यूनिट को मिल गई, लेकिन लाइसेंस न मिलने की वजह से संचालन अटका पड़ा है। इस वर्ष भी लोगों को बाहर से प्लाज्मा और प्लेटलेट्स के लिए दूसरे राज्य और जनपदों में दौड़ लगानी पड़ेगी। वर्ष 2021 में जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट स्वीकृत हुई थी। इन चार वर्षों में यूनिट में विभिन्न कार्य। मशीनें उपलब्ध कराई गई और अन्य जरूरी संसाधन को पूरा कराया। इस बीच लाइसेंस की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया। वर्ष 2024 में लंबे प्रयास के बाद ब्लड लखनऊ से स्वीकृति मिली। अब पिछले करीब डेढ़ साल से लाइसेंस की फाइल दिल्ली में अटकी हुई है। ब्लड बैंक और जिला अस्पताल प्रशासन की ओर से लगातार पत्राचार किया जा रहा है, लेकिन आ...