नई दिल्ली, अगस्त 18 -- महेश्वर सिंह, हरिद्वार हरिद्वार के लक्सर में अवैध रूप से रक्तदान शिविर लगाकर रक्त एकत्र कर बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी बिजनौर क्षेत्र में 12 से 15 हजार रुपये प्रति पैकेट में यह रक्त बेचते थे। सीओ देवेंद्र नेगी ने बताया कि 16 अगस्त को सूचना मिली थी कि कुछ लोग गांव-देहात में बिना अनुमति शिविर लगाकर लोगों से रक्त एकत्र कर रहे हैं। आरोप है कि एकत्र रक्त को अधिकृत ब्लड बैंक में जमा कराने के बजाय दूसरे राज्यों में बेचने की तैयारी थी। सूचना के बाद सुल्तानपुर चौकी प्रभारी बीरेंद्र सिंह नेगी और भिक्कमपुर चौकी प्रभारी यशवीर सिंह नेगी ने टीम के साथ चेकिंग शुरू की। यह भी पढ़ें- ऋषिकेश में सड़क पर दौड़ रहे करंट से मां-बेटी की मौत, 3 अफसरों पर केसकार की तलाश के दौरान ब्लड से...