ब्लड प्रेशर और किडनी के मरीजों को बंट रही दवा अधोमानक मिली, वितरण पर रोक
बागपत, जुलाई 8 -- बागपत। ब्लड प्रेशर और किडनी के मरीजों को बंट रही दवा जांच में अधोमानक निकली है। जीवनरक्षक दवा (लाइफ सेविंग ड्रग) की सूची में शामिल फ्रूसेमाइड (आईपी 10 एमजी/एमएल, 2 एमएल इंजेक्शन) की एक खेप लैब जांच में अधोमानक निकली है। जिसके बाद अधोमानक मिली दवा के वितरण पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। साथ ही ड्रग वेयर हाउस और अस्पतालों में मौजूद दवा को एक सप्ताह के भीतर वापस करने के निर्देश दिए गए है। बताया जा रहा है कि दवाओं के सैंपल की जांच कौशांबी जिले में हुई थी। जांच रिपोर्ट आने के बाद अब उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाईज कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीएमएससीएल) ने इस बैच के उपयोग और वितरण पर तत्काल रोक लगाते हुए बची हुई दवा को सात दिन के भीतर वापस मंगाने के निर्देश जारी किए हैं। वहीं, अधोमानक दवा की आपूर्ति बागपत में भी आपूर्ति हुई थी। ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.