गिरडीह, जनवरी 6 -- राजधनवार, प्रतिनिधि। धनवार के रेफरल अस्पताल में उपायुक्त के निर्देशन में जिला की स्वास्थ्य टीम के द्वारा सोमवार को ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजन किया गया। इस दौरान ब्लड डोनेशन कैम्प में धनवार दवा विक्रेता संघ के सरैया मेडिकल, मेघा फार्मा, विनोद फार्मा, न्यू ड्रग सेंटर, अनूप मेडिकल, बिनोद मेडिकल आदि के संचालक व सदस्यों ने रक्तदान किया। इस दौरान दवा विक्रेता संघ के द्वारा जूस नाश्ता दिया गया। मौके पर ब्लड बैंक प्रभारी सोएब अख्तर, आनंद कुमार सिंह, विजय वर्मा, आशीष वर्मा, प्रवीण कुमार के अलावा ब्लड डोनर मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.