लखीसराय, मई 22 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिला प्रशासन एवं विभागीय दावा के विपरीत जिले के सरकारी अस्पताल में मरीज के प्रति स्वास्थ्य कर्मी की लापरवाही व उदासीनता थमने का नाम नहीं ले रहा है। गंभीर रूप से पीड़ित मरीज के इलाज में भी स्वास्थ कर्मी कोई दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। जिसका खामियाजा पीड़ित मरीज के साथ उनके परिजन को मानसिक व आर्थिक रूप से भुगताना पड़ रहा है। बुधवार देर रात कुछ इसी तरह की मानवता को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। यह भी पढ़ें- सदर अस्पताल में अव्यवस्था से संस्थागत प्रसव में पिछड़ा जिलाघटना का विवरण बड़हिया थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या दो तारतार निवासी पंकज मेहता की 25 वर्षीय पत्नी क्रांति देवी को जो पांच माह की गर्भवती है। देर रात ब्लीडिंग व पेट दर्द के बाद उसे इलाज के लिए स्थानीय रेफरल अस्पताल बड़हिया लाया ...