नई दिल्ली, नवम्बर 10 -- Balrampur Chini share: चीनी और एथेनॉल कारोबार से जुड़ी कंपनी बलरामपुर चीनी मिल्स के शेयर पोर्टफोलियो में हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल, कंपनी उत्तर प्रदेश में 3,080 करोड़ रुपये का पॉलीलैक्टिक एसिड (PLA) प्लांट लगा रही है। इस प्लांट से प्रोडक्शन शुरू करने के बाद कंपनी के शेयर में उछाल की उम्मीद है।शेयर का परफॉर्मेंस और टारगेट प्राइस? बलरामपुर चीनी मिल्स के शेयर की बात करें तो बीते सोमवार को 1.72% टूटकर 658.35 रुपये पर बंद हुआ। वहीं, मंगलवार को दिवाली बलिप्रतिपदा के कारण बाजार में ट्रेडिंग नहीं हुई। अगर शेयर के फ्यूचर की बात करें तो ब्रोकरेज फर्म एलारा कैपिटल बुलिश है। इस ब्रोकरेज ने बलरामपुर चीनी मिल्स के शेयर पर अपना रुख बदलते हुए इसे 'Accumulate' से अपग्रेड कर 'Buy' कर दिया है। ब्रोकरेज ने शेयर के लि...