नई दिल्ली, अगस्त 13 -- ग्रो ने जुलाई 2026 में भारत की सबसे बड़ी ब्रोकरेज फर्मों के बीच अपनी बढ़त को और मजबूत कर लिया है। एनएसई के आंकड़ों के मुताबिक, इस महीने कंपनी ने 70,000 से अधिक एक्टिव अकाउंट जोड़े हैं, जिससे साल 2026 में उसके कुल शुद्ध नए खातों की संख्या लगभग 9.97 लाख तक पहुंच गई है। ग्रो इस साल सबसे ज्यादा एक्टिव कस्टमर बढ़ाने वाली फर्म बनकर उभरी है, जबकि बाकी कंपटीटर कंपनियां नए यूजर्स जोड़ने में संघर्ष कर रही हैं। गौरतलब है कि जो ग्राहक साल में कम से कम एक बार ट्रांजैक्शन करता है, उसे एक्टिव कस्टमर माना जाता है। पूरे उद्योग की बात करें तो जुलाई में पिछले महीने के मुकाबले कुल 8,000 एक्टिव कस्टमर कम हुए हैं, और अब कुल एक्टिव खातों की संख्या 4.55 करोड़ रह गई है। यह भी पढ़ें- 2 मिनट में बिगड़ गई मार्केट की चाल, सेंसेक्स 77786 पर और न...