नई दिल्ली, अगस्त 10 -- शेयर बाजार में कई ऐसे निवेशक हैं जिन्हें पेटीएम की पैरेंट कंपनी One97 कम्युनिकेशंस का आईपीओ अलॉट हुआ था। हालांकि, जब कंपनी की शेयर बाजार में एंट्री हुई तब निवेशकों को बड़ा झटका लगा क्योंकि पेटीएम की निगेटिव लिस्टिंग हुई। इसके बाद कभी भी पेटीएम के शेयर की कीमत इसके इश्यू प्राइस तक नहीं पहुंच सकी। अगर आप भी ऐसे निवेशकों में से हैं तो ये खबर आपको थोड़ी राहत दे सकती है।शेयर का परफॉर्मेंस दरअसल, ब्रोकरेज Bernstein ने पेटीएम के शेयर को लेकर जो टारगेट दिया है वो इसके इश्यू प्राइस से ज्यादा है। Bernstein ने शेयर के लिए अपना टारगेट प्राइस 1,500 रुपये से बढ़ाकर 2,200 रुपये (52% बढ़ोतरी) कर दिया और अपनी 'आउटपरफॉर्म' रेटिंग बनाए रखी। यह नया टारगेट मार्केट में सबसे ज्यादा है। यह पहली बार है जब पेटीएम को उसके आईपीओ प्राइस से ज्या...