सीतामढ़ी, मई 22 -- उत्तमचंद वर्मा सीतामढ़ी। जिले में स्वरोजगार को बढ़ावा देने तथा ग्रामीण युवाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग ने ब्रॉयलर पोल्ट्री फार्म योजना की प्रक्रिया तेज कर दी है। विभाग की ओर से इस योजना के तहत जिले में 100 ब्रॉयलर पोल्ट्री फार्म स्थापना का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 25 तथा अन्य वर्ग के लिए 75 फार्म का लक्ष्य तय किया गया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार योजना के तहत तीन हजार क्षमता वाले ब्रॉयलर पोल्ट्री फार्म की स्थापना पर लाभुकों को अनुदान दिया जाएगा। सामान्य वर्ग के लाभुकों को परियोजना लागत पर 30 प्रतिशत तक अनुदान मिलेगा। जबकि एससी-एसटी वर्ग के लाभुकों को 50 प्रतिशत तक अनुदान देने का प्रावधान किया गया है। योजना के तहत चयनित लाभुको...