ब्रॉडबैंड केबल टूटने से इंटरनेट सेवा ठप
वाराणसी, मई 29 -- जक्खिनी (वाराणसी), संवाद। कई महीनों से इलाके में बीएसएनल ब्रॉडबैंड खस्ताहाल होने से लोग परेशान हैं। वे इंटरनेट का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में स्थिति बदतर है। आराजी लाइन सीएचसी के ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर बृजमोहन की मानें तो 39 स्थानों पर डाटा फीडिंग समेत कई काम में दिक्कत बढ़ गई है। लोगों ने बताया कि ब्रॉडबैंड के लिए बिछाया गया केबल जगह-जगह टूट गया है। ऐसा वाहनों और छुट्टा पशुओं की वजह से हुआ। टूटे केबल ठीक करने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों से कई बार गुहार लगाई गई। बावजूद इसके कुछ नहीं होने से समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। मजबूरन, ग्रामीणों ने उन्हें पेड़ों और खंभों में बांध दिया है। शहंशाहपुर-पनियरा मार्ग और भवानीपुर, बहोरनपुर, खगराजपुर, नियेसीपुर, बढ़ैनी समेत कई गांवों में ब्रॉडबैंड के क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.