ब्रेस्ट कैंसर की खोज के लिए उपकरण तैयार करेंगे एमआईटी के शिक्षक
मुजफ्फरपुर, अगस्त 25 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददता। एमआईटी के इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन विभाग के शिक्षक पवन कुमार जायसवाल ब्रेस्ट कैंसर के ट्यूमर को बीमारी की शुरुआत में खोजने के लिए मशीन तैयार करेंगे। इसके लिए उन्हें बिहार काउंसिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी से प्रोजेक्ट दिया गया है। प्रो. जायसवाल ने बताया कि पूरे बिहार में यह प्रोजेक्ट उन्हें ही मिला है। इस प्रोजेक्ट से कैंसर के इलाज में काफी फायदा पहुंचेगा। प्रोजेक्ट के तहत उन्हें काउंसिल से 2.07 लाख रुपये दिये गए हैं।
शोध परियोजना का उद्देश्य प्रो. जायसवाल ने बताया कि इस शोध परियोजना का मुख्य उद्देश्य कम लागत वाली माइक्रोवेव एवं मशीन लर्निंग आधारित तकनीक विकसित करना है, जिसके माध्यम से शुरुआती अवस्था में ब्रेस्ट ट्यूमर की पहचान की जा सके। उन्होंने एक हाइली डायरेक्टिव एंटीना का डिजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.