दरभंगा, मार्च 16 -- दरभंगा। कामेश्वरी प्रिया पूअर होम परिसर स्थित ब्रेल हॉस्टल का जीर्णोद्धार कराया जाएगा। इसके लिए शहर के गणमान्य लोग आगे आने लगे हैं। मां श्यामा मन्दिर न्यास समिति के उपाध्यक्ष प्रो. जयशंकर झा ने इसके लिए अपनी ओर से एसोसिएशन को 51 हजार रुपए की सहयोग राशि दी है। मां श्यामा मन्दिर न्यास समिति के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षाविद डॉ. समीर वर्मा ने इसके लिए प्रो. झा की सराहना की। मुख्य अतिथि डॉ. मित्रनाथ झा ने दृष्टि दिव्यांगों के आशियाने की माकूल मरम्मत के इस प्रकल्प को सामाजिक सरोकार का विरल अनुष्ठान बताया। मां श्यामा मन्दिर न्यास समिति के सदस्य डॉ. संतोष कुमार पासवान ने भी प्रो. झा की सराहना की। डॉ. मुकेश प्रसाद निराला तथा समाजसेवी विनोदानंद झा ने प्रो. झा के नेतृत्व में किए जा रहे ब्रेल हॉस्टल के जीर्णोद्धार कार्...