ब्रेन हैमरेज से दरोगा की मौत
प्रयागराज, अप्रैल 18 -- प्रयागराज, संवाददाता। धूमनगंज थाने में तैनात उपनिरीक्षक 51 वर्षीय शिव शंकर सिंह का शुक्रवार रात इलाज के दौरान निधन हो गया। वह मूल रूप से गाजीपुर के गहमर थाना क्षेत्र के गोडसरा गांव के निवासी थे और वर्तमान में कीडगंज थाने के पीछे किराए के मकान में रहते थे।विभागीय जानकारी के अनुसार शिव शंकर सिंह सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे और पदोन्नत होकर दरोगा बने थे। बीते 17 मार्च को ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और उन्हें ब्रेन हैमरेज हो गया। परिजनों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां शुक्रवार रात उन्होंने अंतिम सांस ली। शिव शंकर सिंह के निधन की खबर मिलते ही पुलिस महकमे और परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। उनके परिवार में प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका पत्नी जय कुमारी, दो बेटे मनीष प्रताप सिंह व उत्कर्ष सिंह औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.