ब्रेन हेमरेज से शिक्षक के पिता का निधन
धनबाद, अगस्त 21 -- गोविंदपुर, प्रतिनिधि। मध्य विद्यालय यादवपुर के सहायक शिक्षक सुरेश कुमार चौधरी के पिता रामजी चौधरी का गुरुवार को ब्रेन हेमरेज से निधन हो गया। वह 80 वर्ष के थे। बिहार के सीवान जिले के पुनक गांव के रहने वाले स्व. चौधरी बोकारो स्टील प्लांट से वर्ष 2006 में सेवानिवृत्त हुए थे। उनकी पत्नी जदिया देवी का निधन वर्ष 2007 में ही हो चुका है। रामजी चौधरी के तीन पुत्रियां एवं दो पुत्र हैं। उनके ज्येष्ठ पुत्र सुरेश कुमार चौधरी फिलहाल राजकीय बुनियादी विद्यालय गोविंदपुर में प्रतिनियुक्त हैं। अंतिम संस्कार शुक्रवार को दरौली में सरयू नदी के तट पर किया गया। मुखाग्नि ज्येष्ठ पुत्र सुरेश कुमार चौधरी ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.